गोवा में परिवार संग बर्थडे सेलीब्रेट कर रहें है इमरान हाशमी

3/25/2017 11:18:47 AM

मुंबई: बॉलीवुड में इमरान हाशमी का नाम एक ऐसे अभिनेता  के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपने बोल्ड अभिनय से दर्शकों के  बीच खास पहचान बनायी है।
 
24 मार्च 1979 को मुंबई में जन्में इमरान हाशमी बॉलीवुड के महशूर  फिल्मकार महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के भांजे है। इमरान हाशमी आज पुरे 38 साल के हो गएं हैं। इमरान हाशमी मुंबई से दूर गोवा में अपना जन्मदिन मना रहे है, अपनी फैमिली और कुछ ही चुनिंदे दोस्तों के साथ। इमरान हाशमी ने अपने करियर  की शुरूआत बतौर सहायक निर्देशक वर्ष 2002 में प्रदर्शित विक्रम भट्ट की  फिल्म‘राज’से की। 

बतौर अभिनेता इमरान हाशमी ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2003 में  प्रदर्शित भट्ट कैंप के बैनर विशेष फिल्मस की फिल्म‘फुटपाथ’से  की। फिल्म हालांकि टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नही दिखा सकी लेकिन इमरान  हाशमी के संजीदा अभिनय को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।  वर्ष 2004 में इमरान हाशमी को एक बार फिर से विशेष फिल्मस के  बैनर तले बनी फिल्म‘मर्डर‘में काम करने का अवसर मिला।इस फिल्म में  इमरान हाशमी की जोड़ी मल्लिका शेहरावत के साथ काफी पसंद की गयी। फिल्म में  अपने बोल्ड अभिनय से इमरान ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म टिकट खिड़की  पर सुपरहिट साबित हुई।