इमरान हाशमी ने खरीदी चमचमाती Rolls Royce, 12.25 करोड़ की कार में बैठे एक्टर का दिखा अलग ही स्वैग

1/12/2024 11:21:18 AM

मुंबई. बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' इमरान हाशमी अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में एक्टर ने अपने कार कलेक्शन में एक नई कार शामिल की है, जिसको लेकर वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, इमरान इंडिया की सबसे महंगी कार के मालिक बने है। नई कार के साथ उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

इमरान हाशमी ने चमचमाती रोल्स रॉयस खरीदी है। ये भारत की सबसे महंगी कार है, जिसकी कीमत 12.25 करोड़ रुपए है।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि इमरान अपनी शानदार ब्लैक कार में बैठे नजर आ रहे हैं। फैंस एक्टर के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 
काम की बात करें तो इमराम हाशमी को आखिरी बार फिल्म ‘टाइगर 3’ में देखा गया था। इस फिल्म में वो सलमान खान के साथ नजर आए थे। फिल्म में एक्टर ने विलेन का रोल निभाया था,जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

 


 

Content Writer

suman prajapati