बॉलीवुड के सीरियल किसर ने खरीदी Ferrari तो भोजपुरी एक्ट्रेस का ऑडी पर आया दिल

7/9/2019 8:39:35 PM

मुंबईः बॉलीवुड में सीरियल किसर के नाम से जाने वाले एक्टर इमरान हाशमी ऊंचाईयों को छूते नज़र आ रहे हैं। दरअसल ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इमरान हाशमी ने नई ferrari कार खरीदी है। इमरान की कार का रंग येलो है। जिसकी चमक धमक देखने वालों की आंखों में छाई हुई है। इमरान की ये तस्वीरों पर आप भी डालें एक नज़र-



वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने हाल ही में ऑडी Q7 कार खरीदी है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दी। इस वीडियो में अपने नए कार को देखकर मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों पति -पत्नी कार कवर हटाते हुए खुशी से झूमते हुए तालियां बजा रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा -'वो स्टाइल में आई सामने आई...सपने सही में सच होते हैं।' इसके साथ ही उन्होंने भगवान का आभार व्यक्त किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

She arrives in style... Dreams do come true. ❤️😍💃🏻 #newcar #audi #mumbai @audi @audi_mumbaiwest #gratitude #thankyougod #blessed

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on Jul 9, 2019 at 3:31am PDT

बता दें कि इस कार की कीमत करीब 85 लाख हैं। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। 

 

 

 

Pawan Insha