''एक ही तो दिल है...’ एलन मस्क ने की इंडियन फूड की तारीफ तो Kangana Ranaut ने दिया ऐसा जवाब
5/18/2023 11:22:37 AM

मुंबई। कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। एक्ट्रेस से पंगा लेना कोई आसान बात नहीं हैं। अपनी बात को बिना डरे कहने वाली कंगना अपने एक ट्वीट को लेकर एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। कंगना रनौत के समुह से किसी की तारीफ सुनना एक हैरान कर देने वाली बात है। इस बार उन्होंने एलन मस्क कि इंडियन खाने की तारीफ करने को लेकर तारीफ की है। आपको बता दें कि कंगना के अलावा मस्क के इस ट्वीट पर कई अन्य स्टार्स ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ की है।
ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने इंडियन खाने की तारीफ की है, जिसके बाद से वह एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियां में आ गए हैं। खाने की थाली की फोटो शेयर करते हुए, डैनियल नाम के ट्विटर यूजर ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'मुझे बेसिक भारतीय खाना बहुत पसंद है, यह बहुत अच्छा है।' इस पर फीजबैक देते हुए एलोन मस्क ने लिखा, "सच है।" कंगना ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'एक ही तो दिल है कितनी बार जीतेंगे आप।'
I love basic bitch Indian food it’s so insanely good pic.twitter.com/FJmjgL2H3e
— Daniel (@growing_daniel) May 16, 2023
कंगना अक्सर अपने सोशल मीडिया पेजों पर एलन मस्क के बारे में बात करती रहती हैं। पिछले साल, एलन मस्क के ट्विटर कि कमान संभालने के बाद कंगना रनौत ने उनकी तारीफ की थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ravi Pradosh vrat 2023: दिसंबर माह के पहले प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय, फर्श से अर्श पर पहुंच जाएगा व्यापार

Masik Shivratri: साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि पर इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ

Mayawati News: मायावती ने BSP की विरासत आकाश आनंद को सौंपी, बनाया अपना उत्तराधिकारी

खत्म हुआ 6 महीने का इंतजार, इस तारीख को होंगे कुश्ती संघ के चुनाव