एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं एली अवराम, व्हीलचेयर पर बैठे ऐसी तस्वीरें आईं सामने

10/14/2019 11:00:43 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम कम ही फिल्मों में नजर आईं। लेकिन एली अपने फैशन से हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन फैंस संग अपनी हाॅट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

रविवार रात एली को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।इस दौरान एली येलो आउटफिट में दिखीं। इस दौरान एली नो मेपअप लुक में दिखीं।

उन्होंने शेड्स से अपने लुक को पूरा किया। इसके साथ उन्होंने एक दुपट्टा कैरी किया था। इन तस्वीरों में एली व्हील चेयर पर बैठी दिख रही हैं।

सामने आईं इन तस्वीरों में वह चेहरा छिपाती नजर आ रही हैं। एली की ये एयरपोर्ट तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। एली के फैंस उनकी जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 

बता दें कि एली को रिएलिटी शो बिग बॉस से पहचान मिली। शो में सलमान को एली के साथ फ्लर्ट करते देखा गया था।

वे सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। एली 'मिकी वायरस', 'किस-किस को प्यार करूं' और 'हाउसफुल 3' जैसी फिल्मों में काम किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma