''ढोल जगीरो दा'' गाने पर बुजुर्ग महिला ने मचाया धमाल, साड़ी पहन किया ऐसा जबरदस्त भांगडा कि लोग हो गए दीवाने
11/9/2022 5:26:49 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. शादियों में जब तक पंजाबी गाने पर लोग धूम न मचा दें तब तक शादी अधूरी मानी जाती है। पंजाबी गाना बजते ही लोग खुलकर झूमने लगते हैं। इसी बीच अब एक शादी से एक बुजुर्ग महिला का पंजाबी गाने पर धमाल मचाते का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सामने आए वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को शादी में पंजाबी गानो पर भांगड़ा करते हुए देखा जा सकता है। वह साड़ी पहने 'ढोल जगीरो दा' और 'तेरा यार बोलदा' पर दिल खोलकर डांस कर रही हैं। वह इतना जबरदस्त डांस करती है कि उनके आस पर नाच रहे लोग भी उनके डांस के दीवाने हो जाते है।
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब देखा जा रहा है और इसे अब तक 2.5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग कमेंट कर इस डांस के लिए महिला की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।