कंगना के ''100 रुपए में बिकने वाले'' ट्वीट पर दादी ने बोला हमला ''वो क्या जाने खेती क्या होती है, उस पर लानत है''

12/2/2020 3:18:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में इन दिनों केंद्र सरकार के कृषि कानून का जोरदार विरोध हो रहा है। पंजाब से लेकर हरियाणा तक के किसान इस कानून के विरोध में सड़कों पर उतरे हुए हैं और दिल्ली में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच किसान आंदोलन में शामिल हुई एक बजुर्ग दादी की तस्वीर खूब वायरल हुई। इस तस्वीर ने किसान आंदोलन प्रति सब को प्रेरना दी, लेकिन बालीवुड एक्ट्रेस इस दादी की तस्वीर पर विवादित टिप्पणी कर विवादों में घिर गईं। कंगना की इस टिप्पणी पर पंजाबियों ने जमकर हल्ला बोला है। वहीं हाल ही में अब उस दादी ने भी एक्ट्रेस के इस ट्वीट का करारा जवाब दिया है। 

 

कंगना द्वारा जिस दादी पर टिप्पणी की गई, उनका नाम महिंद्र कौर है और उनकी उम्र 80 साल की है। महिंद्र कौर अपने गांव में खेती का काम करती हैं। जब मीडिया ने उनसे कंगना के विवादित बयान पर बातचीत की तो उन्होंने कहा, "कंगना को क्या पता खेती कैसे होती है। महिंद्र कौर ने कहा कि कंगना कमली (पागल) है। उसने जो भी बोला है उस पर लानत है। कंगना को क्या पता कि खेती क्या होती है और किसान की कमाई क्या होती है। जब गर्मी होती है पसीना आता है और खून गर्म होता है फिर पैसा बनता है। खेती से पैसा कमाना बहुत मुश्किल है। धूप और छांव सह कर हाथो की मेहनत से कमाई के साथ पैसा बनता है। कंगना जो मेरे उपर तोहमत लगा रही है वह गलत है।"


उन्होंने आगे कहा, "हमारे तो खेती के काम नहीं ख़त्म होते हम 100 रुपए के पीछे थोड़ी जायेंगे। यह जो बोला है गलत बोला है। महिंद्र ने कंगना को गुरबानी का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि कंगना सरबत का भला मांगे, कभी किसी को मंदा न बोले। साथ ही कहा है कि पीएम मोदी किसानो के लिए बनाऐ कानून वापिस लें।"


महिंद्र कौर यहीं नहीं रुकीं, वह बोलीं, "इतनी ठंड में किसान अपने हक के लिए सड़को पर लड़ाई लड़ रहा है। आज की महंगाई में किसान के पले कुछ नहीं पड़ रहा। हमारे हिस्से तो बैंको के कर्ज़े रह गए हैं। अगर हमें कुछ बचता हो तो हम पेट्रोल पंप न खोल लें या कोई बड़ी फैकटरी न लगा लें। मैं किसान आंदोलन में जाउंगी। देश की सेवा में भगत सिंह ने अपनी जान की बलि दे दी थी। अगर इस उम्र मेरी जान भी चली गई तो कुर्बान कर दूंगी। अगर किसानो की सेवा की खातिर मेरा शरीर भी लगा दिया जाए तो धन्यवाद है।

 

बता दें कंगना ने इस दादी की तस्वीर पर कमेंट करते हुए उनका मजाक उड़ाया था। उन्होंने महिंद्र कौर को 100 रुपए की दिहाड़ी ले कर धरने में शामिल होने वाली बताया था।  
 

suman prajapati