पापा के साथ नींद की झप्पी लेते नजर आए नन्हें वेद,मम्मी एकता ने शेयर की लाडले की पहली तस्वीर

6/9/2020 7:19:27 AM

मुंबई: टीवी सीरियल 'मेरे अंगने में' फेम एकता कौल हाल ही में मां बनी हैं। एक्ट्रेस के घर बेटे की किलकारी गूंजी। इश बात की जानकारी एकता के पति और एक्टर सुमित ने सोशल मीडिया पर दी थी। वहीं अब एकता ने बेटे देव की पहली झलक फैंस को दिखाई है।

सामने आई तस्वीर में वेद पापा सुमित के साथ सोते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान का देव का पूरा चेहरा नहीं हल्की से झलक दिखाई दे रही है। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि इसस पहले सुमित ने पत्नी एकता का एक वीडियो इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया था। वीडियो में एकता अपने हेल्थ के लिए टमाटर खाती नजर आई थी। इस दौरान उन्होंने काफी रोने वाली शक्ल बनाई थी। वो ऐसा इसलिए क्योंकि एकता कौल को टमाटर बिल्कुल पसंद नहीं है और इसलिए वो इसे खाते हुए रोने जैसी सूरत बनाई थी। 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो कपल ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों ने जम्मू में कश्मीरी रीति-रिवाज़ से शादी की थी। काम की बात करें तो एकता 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'रब से सोना इश्क', 'ये है आशिकी',' एक रिश्ता ऐसा भी' में काम कर चुकी हैं।

वहीं सुमित टीवी सीरियल 'कसम से', 'वो हुए ना हमारे', 'रहना है तेरी पलकों की छांव में', 'चंद्रगुप्त मौर्य 'में नजर आ चुके हैं। सुमीत कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। वह करीना कपूर खान के साथ 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आए थे। '

Smita Sharma