Bigg Boss14: सलमान के शो में पहली बार दस्तक देने जा रहीं एकता कपूर, दिव्येंदु शर्मा के साथ करेंगी एंट्री

11/20/2020 1:32:14 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 14 सोशल मीडिया पर चर्चा में रहता है। वहीं ये शो प्रमोशन के लिए सबसे अच्छे प्लेटफॉर्म में से एक माना है। अब तक कई स्टार्स अपनी फिल्मों और शोज की प्रमोशन के लिए इस शो में दस्तक दे चुके हैं। वहीं अब टीवी की मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर की शो में शिरकत करने की खबरे हैं। खबर है कि एकता कपूर अपनी वेब सीरीज 'बिच्छू का खेल' के प्रमोशन के लिए यहां आएंगी।



रिपोर्ट्स के मुताबिक,  एकता कपूर ने अपनी वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए सलमान खान के शो को बेस्ट माना है।

 

बिग बॉस के घर में एकता अकेली नहीं बल्कि दिव्येंदु शर्मा के साथ एंट्री करेंगी और ऐसा पहली बार है, जब एकता कपूर सलमान के शो में दस्तक देने जा रही हैं।


 


बता दें एकता कपूर की वेब सीरीज 'बिच्छू का खेल' 18 नवंबर से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दी गई है।इ स सीरीज में दिव्येंदु के अलावा अंशुल चौहान, जीशान कादरी, सत्यजीत शर्मा, राजेश शर्मा, अभिषेक चौहान, गगन आनंद, आकांक्षा ठाकुर और अभिनव आनंद जैसे कई कलाकार अहम किरदार में शामिल हैं।


 
 

suman prajapati