एकता कपूर ने बेस्ट फ्रेंड अनीता हसनंदानी के लिए रखी बेबी शॉवर पार्टी, दोस्त संग खूब मस्ती करती दिखीं एक्ट्रेस

12/21/2020 1:07:14 PM

मुंबई: बाॅलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की कई हसीनाएं इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। करीना कपूर, अनुष्का शर्मा से लेकर अनीता हसनंदानी समेत कई एक्ट्रेसेस बच्चे की किलकारियों का इंतजार कर रहीं हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के लिए बेबी शावर पार्टी रखी। दिलचस्प बात ये है कि उनकी गोदभराई की रस्म एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड और टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर के घर पर निभाई गई है।

इस सेलिब्रेशन में  उर्वशी ढोलकिया, करण पटेल, करिश्मा तन्ना, क्रिस्टल डिसूजा, सनाया ईरानी सहित कई स्टार्स पहुंचे।

बेबी शावर में अनीता येलो कलर की ड्रेस में बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती नजर आईं। तस्वीरों में अनीता और उनके पति रोहित बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

प्रेग्नेंसी का ग्लो अनीता पर साफ नजर आ रहा है।  सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि अनीता ने 39 की उम्र में मां बनने को लेकर अपनी राय रखी थी। उन्होंने बताया कि उम्र तो सिर्फ एक नंबर है और इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। अनीता के  मुताबिक, जो नसीब में लिखा होता है वही होता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

 

 

Smita Sharma