टीवी क्वीन एकता कपूर कोरोना पॉजिटिव, बोलीं- ''संपर्क में आए लोग अपना टेस्ट करवा लें''

1/3/2022 4:01:23 PM

मुंबई. कोरोना वायरस के केसों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। स्टार्स लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं। करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर, नोरा फतेही और मृणाल ठाकुर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब टीवी क्वीन एकता कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गई है। एकता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।


एकता ने लिखा- 'सारी सावधानियां बरतने के बावजूद मैं कोरोना पॉजिटिव हो गई हूं। मैं ठीक हूं। मैं सभी से अपील करती हूं कि जो भी मेरे संपर्क में आए हों वो प्लीज अपना टेस्ट करवा लें।' फैंस इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और एकता के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।


बता दें आज सुबह जॉन अब्राहम और वाइफ प्रिया भी कोरोना की चपेट में आ गए। एक्टर ने पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो रविवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 8036 केस दर्ज किए गए। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के केस तमाम पाबंदियों के बीच बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना की पॉजिटिविटी दर बढ़कर 4.59% पर पहुंच गई है।

Content Writer

Parminder Kaur