महाशिवरात्रि पर एकता कपूर ने करवाया बेटे का मुंडन,सेरमनी में शामिल हुए ये स्टार्स

3/12/2021 2:38:17 PM

मुंबई: बी-टाउन की जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर की ईश्वर में बहुत आस्था है। उन्हें हर शनिवार शनि मंदिर देखा जाता है। कुछ दिन पहले एकता अपनी बेव सीरीज द वंडर वुमन की सक्सेस के लिए अजमेर शरीफ की दरहगार पर पहुंची था। वहीं 11 मार्च को  
महाशिवरात्रि पर एकता कपूर  मुंबई के जुहू स्थित मुक्तेश्वर मंदिर में स्पॉट हुईं।

 एकता एक खास मौके के लिए वहां पहुंची। आधी रात को एकता बेटे रवि का मुंडन करवाया।  लुक की बात करें तो एकता व्हाइट सूट पहने नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में एकता ने सेफ्टी के तौर पर मास्क भी लगाया हुआ था। वहीं उनके बेटे ब्लू आउटफिट में नजर आ रहे हैं। रवि इस दौरान नैनी की गोद में थे।

एकता ने 'महाशिवरात्रि' के मौके पर अपने बेटे रवि का मुंडन कराया जिसके लिए ये सभी वहां पहुंचे।

 

अनुपमा स्टार रूपाली गांगुली भी शामिल हुईं। इस दौरान वह बेटे के साथ नजर आईं।

 

इसके अलावा टीवी और बॉलीवुड एक्टर रॉनित रॉय भी शामिल हुए।  इस दौरान वह अपनी पत्नी नीलम के साथ नजर आए। स्टार्स की ये तस्वीरें सोशल साइट पर छाई हुईं हैं। 

बता दें कि एकता 27 जनवरी साल 2019 को सरोगेसी के जरिए बेटे की मां बनी थीं। हाल ही में एकता ने अपने बेटे का दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया था।  काम की बात करें तो एकता की अपकमिंग वेब सीरीज द मैरिड वुमन की जो ओटीटी प्लेटफर्म रिलीज हुई है।  

 

Content Writer

Smita Sharma