एकता कपूर: ''मैं हमेशा ये ही सोचूंगी कि मुझे अभी भी बहुत कुछ हासिल करना है''

4/12/2019 2:18:09 PM

नई दिल्ली। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जीत की परिभाषा बदलने वाली और कंटेंट क्वीन एकता कपूर का मानना ​​है कि उन्हें अभी भी बहुत कुछ हासिल करना है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Wish it will it ....WORK ON IT ! #lifehacks #musings

A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on Apr 9, 2019 at 9:48pm PDT

फिल्म निर्माता ने अपने शो के साथ भारतीय टेलीविजन के परिदृश्य को अपने दम पर बदल दिया है। टीआरपी क्वीन के रूप में उभरते हुए, एकता कपूर ने अक्सर ऐसा कंटेंट दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया है जिसे काफी पसंद किया जाता है। एकता स्पष्ट रूप से अपने दर्शकों की नव्ज को जानती है।

 

टेलीविजन से शुरुआत करने के बाद, एकता कपूर ने मजबूत महिला किरदारों और फिल्मों में बोल्ड चॉइस के साथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए जगह बना ली है। 

वर्तमान में अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म की सफलता का आनंद ले रही एकता कपूर ने कंटेंट को एक व्यक्तिगत टच देते हुए, अलग-अलग जनसांख्यिकी के लिए कंटेंट की पेशकश की है।

 

अपनी उपलब्धियों के साथ आकाश को छूने के बावजूद, एकता कपूर को लगता है कि उन्हें अभी भी बहुत कुछ हासिल करना है। फिल्म निर्माता ने कहा,"I think I'm too focused to have a perspective and I'm not the perspective type and never sit back and think, "Ohh I have achieved so much." I'm always gonna think there's so much more to do".

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A lifetime in a moment ! ...when I met u.... ❤️#capadocia

A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on Jan 18, 2019 at 7:50pm PST

एकता कपूर जो एंटरटेनमेंट के विभिन्न रंगों के साथ दर्शकों का मनोरंजन के लिए जानी जाती हैं, वह एक के बाद एक पुरुस्कार जीत कर सफलता के झंडे गाड़ रही है। 

 

'नागिन' के साथ टीआरपी क्वीन का खिताब जीतने वाली एकता कपूर ने सीजन 3 में भी यह खिताब बरकरार रखा है।

 

इतना ही नहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म 'ऑल्ट बालाजी' पर अपनी छाप छोड़ते हुए, एकता कपूर ने होम और हम जैसे फैमिली ड्रामा से लेकर 'एक्सएक्सएक्स: अनसेंसर्ड' या 'गंदी बात' जैसे विभिन्न शो के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।

Chandan