Unlock 2.0: सुशांत के निधन के 1 महीने बाद शनिदेव मंदिर में मत्था टेकने पहुंची एकता, दिवंगत एक्टर की

7/18/2020 3:40:28 PM

मुंबई: हर कोई जानता है कि टीवी क्वीन एकता कपूर की ईश्वर में अटूट श्रद्धा है। एकता काफी धार्मिक हैं उन्हें अक्सर फैमिली के साथ अलग-अलग मंदिरों को दर्शन करते हुए देखा जाता है। हाल ही में एक बार फिर एकता को शनि मंदिर के बाहर देखा गया।

 

इस दौरान एकता व्हाइट ट्रैक जैकेट के साथ ब्लैक कैप्री में कैजुएल लुक में नजर आईं। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए एकता ने हाथों में गल्वज और मास्क पहन रखा था।

बिना मेकअप, मैसी बन से उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया। तस्वीरों में उनके माथे पर चंदन का टीका लगा हुआ दिख रहा है। हर बार की तरह उन्होंने मीडिया कैमरा को मुस्कुराते हुए पोज दिए।



बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कई लोगों ने एकता कपूर पर एक्टर को बैन करने का आरोप लगाया था। बिहार के वकील सुधीर कुमार ओझा ने एकता कपूर समेत कई सेलेब्स के खिलाफ केस दर्ज किया था।

हालांकि इस केस से उन्हें छुटकारा मिल गया है। वहीं एकता सुशांत की याद में एक नेम का किया है। 'पवित्र रिश्ता फंड' के जरिए एकता कपूर ने लोगों के बीच मेंटल अवेयरनेस फैलाने की शुरुआत की है।



काम की बात करें एकता ने अपने सास-बहू टीवी सीरियल्ज ने खूब शोहरत पाई है। वो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर-घर की', 'कसौटी जिंदगी की', जैसे कई सुपरहिट शोज का निर्माण कर चुकी हैं। एकता फिल्म इंडस्ट्री की उन लोगों में से हैं जो 40 साल से अधिक उम्र में भी सिंगल हैं।   

Smita Sharma