फिल्म की सफलता के लिए अजमेर शरीफ पहुंची एकता कपूर, तस्वीरें आई सामने

5/29/2018 9:45:44 AM

मुंबई: प्रोड्यूसर एकता कपूर हाल ही में अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की सफलता के लिए अजमेर शरीफ माथा टेकने पहुंची। इस दौरान उन्होंने सलवार कमीज पहनी हुई थी। जैसे ही दरगाह के निजाम गेट के सामने वे कार से उतरीं, फैन्स ने उन्हें घेर लिया।

 

 

इसके बाद एकता बुलंद दरवाजे से सिर पर चादर और फूलों की टोकरी रख दरगाह के लिए रवाना हुए। सभी ने सजदा करके गरीब नवाज से दुआ की। दरगाह के खादिम सैय्यद नदीम चिश्ती ने एकता और उनके दोस्तों को जियारत करवाई। एकता ने जन्नती दरवाजे पर मन्नत का धागा भी बांधा। दरगाह में फैन्स एकता और उनके साथियों की फोटोज क्लिक करते नजर आए।

 

 

वहीं एकता ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह मीनल रॉय के साथ दरगाह के अंदर हैं और उन्होंने इसके साथ कैप्शन दिया है- 'रमजान के पवित्र माह में गरीब नवाज की दरगाह पर'।

 


बता दें कि एकता कपूर और रिया कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को शशांक घोष ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म चार फ्रेंड्स की लाइफ पर आधारित है। इस फिल्म में सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया लीड रोल में हैं। फिल्म 1 जून को रिलीज होगी।

 

 

A post shared by Ekta❤️myVEERES (@ektaravikapoor) on

 

Punjab Kesari