क्‍या एकता कपूर की वजह से पहलाज निहलानी को सेंसर बोर्ड चीफ की कुर्सी से धोना पड़ा हाथ

8/14/2017 12:34:43 PM

मुंबई: सेंसर बोर्ड के चीफ पहलाज निहलानी को उनकी कुर्सी से हटाया जा चुका है। इसकी कई वजह बताई जा रही है। लेकिन अब एक नई वजह ही सामने आई है कहा जा रहा है कि पहलाज को हटाने की एक वजह एकता कपूर भी है। स्‍मृति ईरानी से एकता की दोस्‍ती भी इसके केंद्र में बताई जा रही है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्‍टारर फिल्‍म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' में सेंसर बोर्ड ने 50 से अधिक कट लगाए थे। यह बात फिल्‍म की प्रोड्यूसर्स को नागवार गुजरी। उन्‍होंने निहलानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

बता दें कि पहलाज और बोर्ड के मेंबर द्वारा प्रोड्यूसर्स के साथ दुर्व्‍यवहार की भी खबरें आई थी। इस विवाद को ही निहलानी के पद से हाथ धोने की वजह माना गया। लेकिन जानकार इसकी असली वजह एकता कपूर और सेंसर बोर्ड के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद बता रहे हैं। पिछले महीने आई फिल्‍म लिपस्टिक अंडर माय बुर्का की रिलीज पर सेंसर बोर्ड ने तमाम रुकावटें डाली थीं। यह विवाद करीब एक साल से चला आ रहा था। सालभर पहले लिपस्टिक अंडर माय बुर्का की रिलीज डेट तय हुई थी, लेकिन मामला सेंसर बोर्ड में फंसा रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News