बिना मेकअप के ऐसी दिखती है टीवी क्वीन एकता कपूर, टपोरी स्टाइल में तस्वीरें आई सामने

7/15/2019 12:17:12 PM

मुंबई: टीवी क्वीन एकता कपूर अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एकता को जुहू में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह बिना मेकअप के नजर आई। तस्वीरों में एकता बिना मेकअप के काफी अजीब दिख रही है। इस समय उन्होंने डेनिम जीन के साथ चैक नोटड शर्ट पहनी हुई थी।

 

 

साथ में बालों को उन्होंने खुला छोड़ा था। टपोरी स्टाइल में एकता काफी जच रही थी। तस्वीरों में एकता फोन में बिजी दिख रही है। एकता की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

 


बता दें कि एकता ने अपने सास-बहू टीवी सीरियल्ज ने खूब शोहरत पाई है। वो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर-घर की', 'कसौटी जिंदगी की', जैसे कई सुपरहिट शोज का निर्माण कर चुकी हैं। एकता फिल्म इंडस्ट्री की उन लोगों में से हैं जो 40 साल से अधिक उम्र में भी सिंगल हैं। 

 

 

सेरोगेसी से बनी मां

एकता कपूर इस साल सेरोगेसी के जरिए मां बनीं थीं। एकता कपूर ने अपने पिता के नाम पर बेटा का नाम रवि कपूर रखा है। एकता आए दिन बेटे संग अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं हालांकि इन तस्वीरों में अभी तक एकता ने रवि का चेहरा छिपाए रखा है। 

 

Konika