बिना शादी किए मां बनीं एकता कपूर, घर में गूंजी बेटे की किलकारी

1/31/2019 6:55:29 PM

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई स्टार्स एेसे है जो सेरोगेसी से पेरेंट्स बने है। आमिर खान, शाहरूख खान, सनी लियोन, सोहेल खान के साथ अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। वो है फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर। भाई तुषार कपूर के बाद अब एकता कपूर भी सेरोगेसी से एक बेटे की मां बन गई। वैसे तो एकता ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन सेरोगेसी ने उनका मां बनने का सपना जरूर पूरा कर लिया है।

एकता कपूर बनी मां

एकता 27 जनवरी को ही मां बनी हैं। खबरों की माने तो बच्चा एक दम स्वस्थ है और वो बहुत जल्द एकता के घर आ जाएगा। यहां अगर बात की जाए एकता के भाई तुषार की तो, वो 3 साल पहले ही सेरोगेसी के जरिए पिता बन चुके हैं। उनके बेटे का नाम लक्ष्य हैं जो कि एकता के काफी करीब है। बता दें कि कुछ समय पहले ही एकता ने इस बात का खुलासा किया था कि वो शादी तो नहीं करेंगी लेकिन मां जरूर बनना चाहेंगी। 
 

Konika