पार्टी में दरवाजे से झांकती हुई एकता ने ऐसे दिए पोज, देखें तस्वीरें

12/24/2016 2:38:21 PM

मुंबई: अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' की शूटिंग गुरुवार को खत्म हो गई है। इस मौके पर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने रैपअप पार्टी ऑर्गनाइज की। पार्टी में श्रद्धा-अर्जुन के अलावा फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी, एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, टीवी एक्ट्रैस रागिनी खन्ना पहुंचीं।

आपको बता दें कि पार्टी खत्म होने के बाद इन सभी स्टार्स ने मीडिया के लिए पोज दिए। हालांकि, एकता घर से बाहर नहीं निकली, लेकिन उन्हें गेट से झांकते हुए देखा गया। बता दें, 'हाफ गर्लफ्रेंड' की कहानी चेतन भगत की नॉवल पर बेस्ड है। फिल्म अगले साल मई में रिलीज होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News