एकता कपूर ने किया खुलासा, ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एक विलेन'' का बनेगा ''पार्ट 2''

2/1/2020 2:11:24 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड की मशहूर फिल्मकार एकता कपूर एक बार फिर से काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। एकता कपूर को लेकर खबरें आ रही हैं कि वह अपनी सुपरहिट फिल्म ‘एक विलेन' का सीक्वल बनाने जा रही है। बता दें ये सीक्वल वह भूषण कुमार के साथ मिलकर बनाने जा रही हैं। जानकारी के लिए बता दें एकता ने साल 2014 में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख को लेकर एक विलेन बनी थी।

‘एक विलेन'के दूसरे पाटर् की घोषणा कर दी गयी है। इस बात की घोषणा ख़ुद एकता कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए की है।

एकता ने लिखा, ‘‘सबसे पहले कहिए- जय माता दी। साल 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एक विलेन' के दूसरे पार्ट को भूषण कुमार के साथ शुरू कर रही हूं। दूसरा इंस्टॉलमेंट 08 जनवरी, 2021 को पर्दे पर आएगा।'' इसके साथ ही एकता ने भूषण कुमार के साथ फोटो भी शेयर की।

एकता ने कहा ‘‘मेरे लिए उस व्यक्ति के साथ काम करना हमेशा उत्साहजनक होता है, जो वैसा ही पैशन रखता है। बतौर प्रोड्यूसर, हम हमेशा एक्सपीरिएंस बढ़ाने के लिए तत्पर रहते हैं। भूषण कुमार के साथ साझेदारी इसमें काफी मददगार होगी।''

Pawan Insha