एकता कपूर के बर्थडे बैश में हसीनाओं का जलवा, इस कपल पर टिक गई सबकी निगाहें

6/9/2019 11:35:06 AM

मुंबई: टीवी प्रोड्यूसर और डारेक्टर एकता कपूर ने 7 जून को अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने वर्कशेड्यूल को ध्यान में रखते हुए सेल‍िब्रेशन 8 जून को रखा था। इस बर्थडे सेल‍िब्रेशन में फिल्म इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई स‍ितारे पहुंचे। एकता की बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी का अयोजन शनिवार को मुंबई में उनके घर पर हुआ। 

पार्टी में लव बर्ड्स कसौटी ज‍िंदगी के स्टार एर‍िका और पार्थ ने एक-साथ एंट्री की। दोनों स्टार भले ही अपने र‍िलेशन के बारे में कुछ नहीं बोले लेकिन दोनों की ट्यून‍िंग इन द‍िनों चर्चा में है। 

इस सेलिब्रेशन में नाग‍िन फेम एक्ट्रेस अनीता अपने हसबैंड के साथ पार्टी में पहुंची। इस दौरान वो ब्लैक आउटफिट में बेहद ग्लैमरस और हॉट अवतार में नजर आईं। उन्होंने अपने पति के साथ पैपराजी को खूब पोज भी दिए। 

टीवी शो ये हैं मोहब्बतें फेम करण पटेल अपनी पत्नी के साथ एकता कपूर के बर्थडे सेल‍िब्रेशन में पहुंचे। 

पार्टी में कसौटी ज‍िंदगी फेम उर्वशी ढोलकिया अपनी करीबी दोस्तों के साथ पार्टी में पहुंची। उर्वशी ने प‍िंक पैंटसूट पहना हुआ था। 

एकता के कई फेमस शो का लीड चेहरा रहीं और करीबी दोस्त साक्षी तंवर पार्टी में पहुंचीं। साक्षी ने ग्रे प्र‍िटेंड मैक्सी ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

पार्टी में शबीर अहलूवालिया पत्नी और एक्ट्रेस कांची कौल के साथ पहुंचे। तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

फिल्म इंडस्ट्री के कई स‍ितारे एकता की पार्टी में नजर आए इनमें माही ग‍िल का नाम शामिल है। माही शार्ट वन पीस ड्रेस में नजर आईं।

पार्टी में एकता कपूर की बेस्ट फ्रेंड मोना स‍िंह अपने फेमस शो जस्सी जैसी कोई नहीं के को स्टार गौरव गेरा संग पहुंचीं।

कर‍िश्मा तन्ना मरून शेड में मिनी ड्रेस में नजर आईं।

इनके अलावा पार्टी में क्रिस्टल डिसूजा पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस में पहुंची। तस्वीरों में उनकी हॉटनेस देखते ही बन रही है।

एकता के बर्थडे बैश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

 

Neha