जन्मदिन के मौके पर एकता जैन ने किया नेक काम, जरूरतमंदों को खिलाया खाना

6/15/2021 11:37:40 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस और मॉडल ने अपने बर्थडे पर एक बहुत ही नेक काम किया। एक्ट्रेस ने जन्मदिन पार्टी पर पैसा बहाने की बजाए जरूरतमंद लोगों को खाना बांटकर उनकी दुआए हासिल की। फैंस उनकी इस नेकी की खूब सराहना कर रहे हैं। 


एकता जैन ने अपने बर्थडे पर मुंबई के अंधेरी इलाके में जरूरतमंद लोगों को खाना बांटा। इसे लेकर एक्ट्रेस ने बताया कि वे कई साल से अपने जन्मदिन की कोई पार्टी नहीं करती, बल्कि इसी तरह अलग-अलग जगहों पर लोगों की मदद करती हैं। उन्होंने कहा, वो घर पर ही मां के हाथ का बना केक या कोई भी मिठाई से अपना जन्मदिन मना लेती हैं। पिछले साल भी कोरोना लॉकडाउन के दौरान ही उनका जन्मदिन आया था। तब भी उन्होंने जरूरतमंद लोगों की मदद की थी। इस साल भी लॉकडाउन है, पर इस साल लोगों की हालत बहुत ज़्यादा गंभीर है। पिछले एक साल से लॉकडाउन के हालात बने होने के कारण इस साल कई लोग दयनीय स्थिति में पहुंच गए हैं।

 

एकता ने कहा कि उनसे जितना हो सकता है वे नियमित रूप से मदद करना चाहती हैं। उनका ये भी कहना है कि आप जितनी अधिक लोगों की मदद करोगे उतनी ज्यादा दुआएं मिलेंगी। 


बता दें, इससे पहले एकता जैन ने मुंबई पुलिस को मास्क, हैंड सैनेटाइजर्स और इम्युनिटी बूस्टर काढ़ा बांटा था, जिसकी फैंस ने खूब सराहना की थी।
काम की बात करें तो एकता जैन आगामी फिल्में खली-बली, शतरंज और त्राहिमाम हैं, जो इसी साल रिलीज होगीं। एकता जैन ने शतरंज में एक पुलिस वाले और त्राहिमाम में एक वकील की भूमिका निभाई है। 

Content Writer

suman prajapati