मिलिए सबसे लंबी टांगों वाली मॉडल से, बना दिया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड!

9/13/2017 4:23:17 PM

लंदन कुछ लोगों के पास अलग चीज या अपने अलग शरीर के बॉडी पार्टस के कारण  स्पैशल बन जाते हैं। रूस की एक मॉडल के साथ भी कुछ ऐसा हुआ है, दरअसल, वह अपनी लंबी टांगें से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का कारण बन गई हैं। 

 
एकातेरिना लिसिना (29) ने सबसे लंबी पेशेवर महिला मॉडल होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। उनकी टांगें 132 सेंटीमीटर लंबी हैं।  वह छह फुट 8.77 इंच लंबी हैं। 

उनकी बायीं टांग 132.8 और दायीं टांग 132.2 सेंटीमीटर लंबी है। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स के दिशा-निर्देशों के मुताबिक स्वतंत्र पेशेवर, दर्जी और डॉक्टर माप लेते हैं। लिसिना ने बताया कि लंबाई को लेकर उन्हें स्कूल में तंग किया जाता था।

उन्होंने कहा कि वह ‘ऐसी लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत बनना चाहती थीं जिनमें आत्मविश्वास का अभाव होता है।’ 

लिसिना को अपनी साइज के पतलून ढूंढने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था

उन्हें विमान और कारों में बैठने में दिक्कत आती थी। उन्हें 47 नंबर साइज का जूता आता है और इस वजह से उन्हें महिलाओं के जूते भी नहीं मिलते थे।