EK Villan Returns Trailer: 8 साल बाद वापस आया विलेन, लेकिन कौन है विलेन?

6/30/2022 4:36:36 PM

नई दिल्ली।  साल 2014 में आई 'एक विलेन' के सुपरहिट होने के बाद अब मोहित सुरी इसका सीक्वल 'एक विलेन रिटर्न्स' (Ek Villain Returns) भी लेकर आ गए हैं। पूरे 8 साल बाद विलेन लौट आया है। फिल्म में जॉन एब्राहम, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी लीड रोल में हैं। फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर की शुरुआत होती है रितेश देशमुख के किरदार के इंट्रोडक्शन से, जो फिल्म 'एक विलेन' में  विलेन के किरदार में नजर आए थे। इंट्रोडक्शन में कहा जाता है कि 'राकेश एक आम इंसान है जिसने अब तक 18 लड़कियों का मर्डर किया है... शायद आप लोगों को लगा कि कहानी खत्म हो गई है पर 8 साल बाद एक विलेन वापस आ गया है। जान लेना इसकी बीमारी है.. ये सिर्फ उन लोगों को टार्गेट करता है जिनके वन साइडेट लवर्स हो.. दिल टूटे आशिकों का मसीहा बनना चाहता है... कुछ तो कनेक्शन है इन सब एक तरफा लव स्टोरीज से उसकी लव स्टोरी का... ' 

 

 

इसके बाद ट्रेलर में जॉन-दिशा और अर्जुन- तारा का लव एंगल देखने को मिल रहा है। दोनों कपल एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं। लेकिन इस फिल्म की कहानी में जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर एक दूसरे के जानी दुश्मन बने हैं। वहीं,तारा सुतारिया और दिशा पाटनी का रोल भी काफी सस्पेंस से भरा हुआ है।असली विलेन का कौन है, ये कह पाना अभी मुश्किल है। फिल्म में लव स्टोरी के साथ क्राइम और सस्पेंस का बेजोड़ मेल है। बता दें कि एक विलेन रिटर्न्स क मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। इसके पहले पार्ट को भी उन्होंने ही डायरेक्ट किया था। फिल्म 29 जुलाई को सभी सिनेमाघरों में रिीज हो रही है। 

 

Content Writer

Deepender Thakur