'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का टाइटल ट्रैक रिलीज, STORY है काफी बोल्ड

1/8/2019 3:40:25 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा'का टाइटल ट्रैक हाल ही में रिलीज हो गया है। इस गाने के बोल पुराने गाने से अलग रखे गए हैं। इस गाने को दर्शन रावल और रोचक कोहली ने गाया है।

इस फिल्म में सोनम के अलावा अनिल कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला लीड रोल में है।  फिल्म को विनोद महज़ प्रोड्यूस कर रहे हैं, डायरेक्शन उनकी बहन शैली चोपड़ा धर का है।

जहां ट्रेलर में फिल्म की स्टोरी को काफी दि‍लचस्प बताया गया है। वहीं फिल्म अपनी कहानी को लेकर काफी विवादों में है। फिल्म की कहानी संमलैंगिकता पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म के गाने में भी सोनम को एक लड़की के साथ गले मिलते दिखा गया है। 

हालांकि, फिल्म के सब्जेक्ट को लेकर अभी तो किसी ने भी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, क्योंकि  फिल्म के मेकर्स ने इसमें काम कर रहे कालाकारों से NDA (Non Disclosure Agreement) साइन करवाया था, जिसके तहत फिल्म की कहानी से जुड़ी कोई भी बात पब्लिक में बताना उन्हें कानूनी पचड़े में फंसा सकती है। यह फिल्म 1 फरवरी 2019 को रिलीज होगी।

 

 

Smita Sharma