‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, दिखी लेस्बियन लव स्टोरी

1/29/2019 9:49:46 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और अनिल कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इस फिल्म की कहानी को लेकर सस्पेंस बरकरार था। अब हाल ही में इस फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म का दूसरा ट्रेलर र‍िलीज होने के बाद फिल्म की कहानी से पर्दा उठ गया है। 1 मिनट 42 सेकेंड के इस ट्रेलर में हीरो-हिरोइन की लव स्टोरी साफ नजर आ रही है।  

ट्रेलर के शुरुआत में ह‍िंदू लड़की यानि सोनम कपूर और राजकुमार राव जो मुस्ल‍िम लड़के का किरदार निभा रहे हैं की लव स्टोरी को दिखाया गया है। लेकिन इसी बीच सोनम के भाई को पता चलता है कि उसकी बहन का अफेयर लड़के से नहीं है।

यही से फिल्म की स्टोरी शुरु होती है। फिल्म में दो लड़कियों की प्रेम कहानी का नाटक चलता द‍िखाया जा रहा है। सोनम की सच्चाई जाने के बाद सारा परिवार हैरान रह जाता है। राजकुमार सोनम का साथ देने के लिए आगे आता है और उसे हिम्मत देता है। 

बता दें कि इस फिल्म में सोनम के साथ भागने वाली लड़की कोई और नहीं बल्कि रागिनी कैसेंड्रा हैं। फिल्म में रागिनी के किरदार का नाम स्वीटी होगा, जो सोनम की गर्लफ्रेंड बनेगी।

इस फिल्म में सोनम के अलावा अनिल कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला लीड रोल में है। फिल्म को विनोद महज़ प्रोड्यूस कर रहे हैं, डायरेक्शन उनकी बहन शैली चोपड़ा धर का है। यह फिल्म 1 फरवरी 2019 को रिलीज होगी।   

 

 

 

Smita Sharma