पार्टी में कोजी हुए एजाज खान और पवित्रा पुनिया, लेडी लव के गाल पर किस करते नजर आए एक्टर

10/8/2021 4:02:04 PM

मुंबई. 'बिग बॉस 14' फेम एजाज खान और पवित्रा पुनिया अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के स्पॉट किया जाता है। एजाज और पवित्रा सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में एजाज और पवित्रा को एक पार्टी में स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें एजाज ने शेयर भी की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।


तस्वीरों में एजाज ब्लैक कोट पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं पवित्रा पैंट सूट में दिखाई दे रही है। इसके साथ एक्ट्रेस हील पहनी हुई है। लाइट मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

दोनों एक-दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं। एजाज पवित्रा की गाल पर किस कर रहे हैं। दोनों काफी खुश लग रहे हैं। फैंस को कपल का रोमांटिक अंदाज खूब पसंद आ रहा है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।


बता दें एजाज और पवित्रा जब 'बिग बॉस 14' में पहली बार मिले थे तो एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। फिर लड़ते-झगड़ते दोनों में प्यार हो गया।

अब दोनों एक-दूसरे को जी-जान से चाहने लगे हैं। एजाज और पवित्रा बहुत जल्द शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।

Content Writer

Parminder Kaur