Bigg Boss 14: एजाज खान को झूठे दहेज केस में फंसवाना चाहते थे विकास गुप्ता,मास्टरमाइंड की वजह से खून के आंसू रोया था एक्टर

12/9/2020 11:56:24 AM

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बाॅस 14' के कंटेस्टेंट्स एजाज खान को लेकर अब तक कई खुलासे कर चुके हैं। एजाज खान ने शो की शुरुआत में ही सलमान खान को बताया था कि उनके साथ एक ऐसा वाकया हुआ है जिसेस वो महिलाओं से बात करते वक्त दो बार सोचते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने ये खुलासा भी किया था कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उन पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें बुरी तरह से फंसा दिया था, जिसकी वजह से उनके पिता भी जेल जा सकते थे।

अब बीते दिन एक्टर ने अभिनव शुक्ला से बातों-बातों में अपनी लाइफ से जुड़ा एक और खुलासा किया। इतना ही नहीं उन्होंने बिग बाॅस में चैलेंजर बनकर आए एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया। एजाज खान ने बताया कि एक महिला (एक्स गर्लफ्रेंड) उनके खिलाफ दहेज लेने का फर्जी केस दर्ज करवाने की धमकी दे रही थीं।

उन्होंने ये भी बताया कि वह महिला विकास गुप्ता के सिखाए में आकर ऐसा कर रही थी। उन्होंने बताया कि जब उनके साथ यह घटना हुआ तो उस समय वह घर्मकोट में थे और एजाज को जैसे ही पता चला कि महिला ने उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही है तो वह अकेले में रोने लगे थे। एजाज ने कहा- 'मैं रोते हुए भगवान से पूछ रहा था कि मेरे साथ ही क्यों ? मैं एक अच्छा इंसान हूं।'

एजाज ने आगे कहा- 'मुझे कई दोस्तों ने सलाह दी कि मैं  उस महिला के खिलाफ केस कर दूं पर पता है मैंने ऐसा नहीं किया क्योंकि वो किसी की बेटी है।' एजाज ने फिर कहा कि बाद में उस लड़की ने बताया कि ऐसा उसने किसी के कहने पर किया था। इसके बाद उन्होंने उंगलियों से वी साइन बनाया, जिससे ऐसा लगा कि उनका इशारा विकास गुप्ता की ओर है। इस पर अभिनव भी चौंक गए।

इसके बाद एजाज ने कहा-'आने दे उसको, मैं दिखाता हूं।' वहीं विकास गुप्ता की घर में एंट्री के बाद भी दोनों के बीच काफी ठंडी मुलाकात हुई। दोनों एक दूसरे से गर्मजोशी से नहीं मिले। हां लेकिन दोनों ने माना कि वो एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं।

Smita Sharma