''Shape of You'' फेम एड शीरन ने GF के साथ की सगाई, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

1/21/2018 2:16:32 PM

लंदन: हॉलीवुड सिंगर एड शीरन ने अपनी गर्लफ्रैंड चेरी सीबॉर्न के साथ सगाई कर ली हैं। उन्होंने इस खुशी को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया। एड शीरन ने चेरी को किस करते हुए एक फोटो शेयर की और लिखा कि हम दोनों साथ बहुत खुश हैं।पिछले दिनों शीरन अपने डिवाइड अल्बम एशिया टूर के हिस्से के रूप में भारत आए थे। 'शेप ऑफ यू' फेम एड शीरन ने मुंबई में म्यूजिकल परफॉर्मेंस ब्लू कुर्ते में दी थी। उन्होंने अपने प्रस्तुतियों का अंत अपने फेमस गाने शेप ऑफ यू से किया। शीरन के भारतीय पर‍िधान पहनने की उनके प्रशंसकों ने काफी सराहना की। इस दौरान शीरन पूरी तरह भारतीय रंग में रंगे नजर आए। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक चेरी और शीरन दोनों एक दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते हैं। चेरी एक हॉकी प्लेयर हैं।

बता दें कि शीरन​ पूरा नाम एडवर्ड क्रिस्टोफ़र शीरन​ है। उनके पिता क्यूरेटर और लेक्चरर हैं और मां ज्वै​लरी डिज़ाइनर है। उनकी आवाज़ का जादू अमेरिका ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में भी छाया हुआ है। शीरन​ ने चार साल की उम्र में एक चर्च में गाना शुरू कर दिया था। बाद में वह अपने गाने के वीडियो यू-ट्यूब पर भी अपलोड करते थे।