Mann Ki Awaaz Pratigya 2 : प्रतिज्ञा के सेट पर पहले ही दिन हुआहादसा, मधुमक्खियों के हमले से घायल हुई टीम

2/28/2021 8:42:39 AM

मुंबई: टीवी का पाॅपुलर सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा दूसरे सीजन के साथ जबरदस्त वापसी करने जा रहा है। मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है।  इसी बीच सीरियल की टीम एक हादसे का शिकार हो गई है।

PunjabKesari

बीते दिन सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 की टीम पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था जिसके बाद सेट पर अफरातफरी मच गई। ऐसे में आसपास के लोगों ने टीम को बाहर निकाला। इस दौरान कई लोग मधुमक्खियों का शिकार बन गए।मधुमक्खियों के हमले में सेट पर मौजूद 10 लोग घायल हो गए। ऐसे में सभी लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। 

PunjabKesari

पूजा गौर और अरहान बहल ने प्रयागराज में अपनी शूटिंग पूरी कर ली है। कुछ समय पहले ही सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 के सेट से पूजा गौर और अरहान बहल की कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं। इन तस्वीरों में पूजा गौर और अरहान बहल गंगा घाट पर पोज देते नजर आए थे।  सीरियल की बात करें तो  मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 जल्द ही स्टार भारत पर टेलिकास्ट होगा। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News