Durga Puja 2023: देवी मां के सामने काजोल ने टेका माथा, येलो साड़ी में ''मिसेज देवगन'' की खूबसूरती पर लट्टू हुए फैंस

10/21/2023 12:24:02 PM

मुंबई:  90 के दशक की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस काजोल आज भी अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। काजोल उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिनका एक-एक लुक फैंस के लिए इंस्पिरेशन बनता है। एक बार फिर काजोल ने अपने ट्रेडिशनल लुक्स से फैंस को अपना दीवाना बना लिया है।

मौका था दुर्गा पूजा में शामिल होने का। हर साल की तरह इस बार भी एक्ट्रेस मुंबईं के जुहू में नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में मां देवी मां के सामने माथा टेकने पहुंची थीं। दुर्गा पूजा में काजोल ट्रेडिशनल लुक में पहुंची थीं। काजोल ने येलो कलर की साड़ी पहनी थी जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

हेयरस्टाइल की बात करें को काजोल ने अपने बालाों का टॉप नॉट बनाया हुआ था।  एक्ट्रेस ने रेड कलर की बिंदी, चूड़ियां और झुमकों से अपने लुक को कंपलीट किया था। फैंस को काजोल का ये लुक खूब भाया। दुर्गा पंडाल में एक्ट्रेस ने देवी मां की प्रतिमा के आगे जमकर फोटो भी क्लिक कराईं जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

काम की बात करें तो काजोल आखिरी बार वेब सीरीज द ट्राइल में नजर आईं थी। सीरिज में उन्होंने वकील की भूमिका निभाई थी। 


Content Writer

Smita Sharma