Dulhe Ki Behen:रिद्धिमा कपूर ने फ्लाॅन्ट किए शगुन की मेहंदी रचे हाथ तो  करिश्मा ने भी पैरों में लगाईं मेहंदी

4/14/2022 11:31:07 AM

मुंबई: आज सात वचन लेकर एक्ट्रेस आलिया भट्ट रणबीर कपूर की दुल्हनिया बन जाएंगी। पूरा देश इस बहुचर्चित जोड़े रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सबसे खूबसूरत यूनियनों में से एक का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

13 अप्रैल को कपल की शगुन की मेहंदी थी। इस सेरेमनी में भट्ट और कपूर फैमिली के अलावा कई स्टार्स ने शिरकत की। वहीं अब सेरेमनी से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर और कजिन सिस्टर करिश्मा कपूर ने शुगन की मेहंदी अपने हाथों में सजाईं जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं। करिश्मा ने अपने पैरों में मेहंदी रचाई। इसके साथ ही उन्होंने अपने पैरों में हार्ट साइन भी बनवाया है। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही वे लिखती हैं- आई लव मेहंदी।

वहीं रिद्धिमा कपूर ने हाथों में सजी मेहंदी की तस्वीर इंस्टा पर शेयर की। वह प्यारे से डिजाइन को फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं।

 आलिया और रणबीर की मेहंदी की तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आई हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि उनकी यह रस्म खूब धमाकेदार रही। बताया जा रहा है कि मेहंदी में सभी मेहमानों ने 'तैनू लेके जावंगा', 'ढोलीदा', 'क्यूटी पाय' और 'मेहंदी है रचने वाली' जैसे गानों पर खूब डांस किया। 

रणबीर की मां और आलिया की होने वाली सास नीतू कपूरभावुक हो गईं। 13 अप्रैल को जिस दिन रणबीर-आलिया की मेहंदी थी, उसी दिन करीब 42 साल पहले ऋषि कपूर और नीतू कपूर की सगाई हुई थी। अब 14 अप्रैल को शादी है। आलिया और रणबीर दिन में 2 बजे सात फेरे लेंगे।

Content Writer

Smita Sharma