तो इस वजह से फिल्म ''रेस-3'' के ट्रेलर को रिलीज में हुई देरी

5/18/2018 2:41:17 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'रेस-3' का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। रिलीज होते ही ये काफी धमाल मचा रहा हैं। ट्रेलर की रिलीज डेट कई बार आगे बढ़ा दी गई थी। दरअसल, फिल्म 'रेस-3' के मेकर्स ने जानबूझकर ट्रेलर रिलीज में देरी कर रहे थे। वे रमादान महीने का इंतजार कर रहे थे। फिल्म के निर्माता चाहते थे कि जिस तरह सलमान खान के फैंस का ख्याल रखते हुए रमादान महीने के आखिरी दिन ईद के मौके पर फिल्म रिलीज हो रही है, ठीक उसी तरह फिल्म का ट्रेलर रमदान की शुरुआत में रिलीज हो और पूरे महीने फिल्म के गाने और इससे जुड़े दिलचस्प किस्सों से फैंस का मनोरंजन जारी रखा जाए। 


सलमान की फिल्म 'रेस-3' के ट्रेलर ने रिलीज होते ही रिकॉर्ड बना डाला। महज 4 घंटे में सोशल मीडिया पर इसे 31.4 मिलियन बार देखा गया। यू-ट्यूब पर यह ट्रेलर टॉप ट्रेंडिंग बन गया। 'रेस-3' सलमान खान की पहली फिल्म होगी जिसे 3D फॉर्मैट में रिलीज किया जाएगा। 

 


सस्पेंस और एक्शन से भरपूर फिल्म 'रेस-3' में सलमान खान, अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह और साकिब सलीम ने अहम किरदार निभाए हैं। रमेश तौरानी और सलमा खान ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 जून को रिलीज होगी। 


 

Punjab Kesari