कंगना के खिलाफ केस दर्ज, लगा किसानों का अपमान करने का आरोप

9/27/2020 8:42:25 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। वह देश के हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। इसी बीच अपने बेबाकी बयान की वजह से वह एक बार कानूनी शिकंजे में फंस गई है। कंगना के खिलाफ कर्नाटक कोर्ट में मामला दर्ज हो गया है।

इस केस में कहा गया है कि कंगना ने कृषि बिल का का विरोध कर रहे किसानों का अपमान किया है। दरअसल, कृषि बिल को लेकर कंगना रनौत ने एक ट्वीट किया था। उनके इस ट्वीट पर कहा जा रहा था कि उन्होंने किसानों का अपमान किया है और इसको लेकर कई जगह किसानों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

 

वहीं, कंगना रनौत ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसानों का अपमान नहीं किया है।

 

बता दें कि केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ देशभर में कई किसान संगठन विरोध कर रहे हैं। कृषि बिल के खिलाफ 25 सितंबर को किसान और राजनीतिक संगठनों ने भारत बंद रखा था। इसका मिलाजुला असर देखने को मिला।
 

Smita Sharma