रिहाई के बाद पहली बार NCB दफ्तर पहुंचे आर्यन,जमानत के लिए हाई कोर्ट ने रखी थी हर हफ्ते हाजिरी की शर्त

11/5/2021 1:23:05 PM

मुंबई: बाॅलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को काफी मशक्कत के बाद 28 अक्टूबर को ड्रग्स केस में जमानत मिली थी। वहीं 2 दिन बाद यानी 30 अक्टूबर को आर्यन जेल से रिहा हुए। आर्यन खान को 14 शर्तों पर बेल मिली थी। इनमें से एक शर्त ये थी कि आर्यन खान को हर शुक्रवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे के बीच एनसीबी दफ्तर में हाजिरी लगानी होगी। इसी शर्त को मानते हुए आर्यन आज (5 नवंबर) को एनसीबी दफ्तर पहुंचे।

अपने घर मन्नत से एनीसीबी दफ्तर जाते हुए आर्यन की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। आर्यन व्हाइट रेंज रोवर कार में घर से एनसीबी दफ्तर के लिए निकले।  एनसीबी दफ्तर में उनके वकील मानशिंदे भी मौजूद होंगे।

जेल से निकले के बाद आर्यन पहली बार एनसीबी ऑफिस पहुंचे हैं। लुक की बात करें तो आर्यन व्हाइट टी-शर्ट, येलो जैकेट और जींस में दिख रहे हैं। उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। इस दौरान आर्यन ने हाथ में एक बुक थाम रखी थी। 


आर्यन को 2 अक्टूबर को एनसीबी ने हिरासत में लिया था। 7 अक्टूबर तक स्टारकिड को एनसीबी की कस्टडी में रखा गया था। इसके बाद आर्यन खान को न्यायिक हिरासत  में भेजा गया था।

आर्यन 8 अक्टूबर को आर्थर रोड जेल में  शिफ्ट हुए थे। मजिस्ट्रेट कोर्ट और सेशंस कोर्ट में उनकी बेल याचिका खारिज हुई थी। इसके बाद बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की गई। जहां से आर्यन खान को राहत मिली। करीबन 28 दिनों के बाद बेटे को घर पाकर वे काफी खुश हुए। शाहरुख और गौरी बेटे की लाइफ को ट्रैक पर लाने की पूरी कोशिश में हैं।

Content Writer

Smita Sharma