Drug Case: आर्यन के बाद अब मुनमुन धमेचा भी हुई रिहा,1 लाख ना देने की वजह से अटकी थी रिहाई, शाम तक दोस्त अरबाज की भी होगी घर वापसी

10/31/2021 1:15:31 PM

मुंबई: मुंबई के चर्चित क्रूज ड्रग्स केस में 2 अक्टूबर को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो गिरफ्तार किया था। सेशन कोर्ट ने कई बार तीनों की जमानत याचिका खारिज की थी लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट से उसे भी जमानत मिल गई। शुक्रवार के दिन हाईकोर्ट ने अपना ऑपरेटिव आदेश उपलब्ध कराया जिसमें कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन पर जमानत की 14 शर्ते लगाई।

इसमें प्रत्येक व्यक्ति को 1 लाख रुपये के मुचलके पर समान राशि के एक या दो विश्वासनियता के बाद जमानत के साथ रिहा किया गया। जहां 30 अक्टूबर को आर्यन खान को जेल से रिहा कर दिया गया था। वहीं कागजी कार्यवाही के चलते अरबाज और मुनमुन ने शनिवार की रात भी जेल में बिताई।

दरअसल, मुनमुन धमेचा को 1 लाख का निजी मुचलका भरने में दिक्कत आ रही है, इसलिए अब उनके वकील अस्थायी नकद जमानत पर उनकी रिहाई के लिए अर्जी दाखिल करेंगे। इसी बीच खबर आ रही हैं कि रविवार सुबह  भायखला जेल से मुनमुन धमेचा की रिहाई हो गई है। 

धमेचा के वकील अली काशिफ खान ने कहा-'उसे सभी कानूनी औपचारिकाओं को पूरा करने के बाद जेल से रिहा किया है। अब हम एनसीबी के सामने एक पत्र दाखिल करने जा रहे हैं जिसमें मुनमुन को मध्य प्रदेश जाने की अनुमति दी जाए क्योंकि वह मूल रूप से वहीं की रहने वाली है।'


शाम तक रिहा होंगे अरबाज

आर्यन खान के दोस्त अरबाज मर्चेंट का रिहा होना बाकी है। अरबाज और आर्यन बचपन के दोस्त हैं और क्रूज पर भी दोनों साथ थे। अरबाज के पिता असलम मर्चेंट ने बताया है कि अरबाज शाम को बाहर आएगा, अभी मैं उससे मिलने आया हूं। अरबाज के पिता ने जेल में जब उससे मुलाकात की तो उसने कहा था कि वह जब घर आएगा तो उसकी पसंद का खाना बनाया जाए। वह घर का अच्छा खाना खाना चाहता है।

Content Writer

Smita Sharma