1 साल पहले ''दृश्यम'' फेम श्रिया सरन के घर गूंजी थी नन्हीं परी की किलकारी,अब खास अंदाज में लाडो की झलक दिखा किया खुलासा

10/12/2021 9:18:12 AM

 मुंबई: बी-टाउन गलियारों में अक्सर बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' में नजर आ चुकी साउथ एक्ट्रेस श्रिया सरन चर्चा होती रहती हैं। किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहने वाली श्रिया सरन एक बार फिर खबरों में आ गईं हैं।

इस बार एक्ट्रेस किसी फिल्म या पोस्ट के चलते ही नहीं बल्कि अपनी प्रेग्नेंसी और बेटी को लेकर चर्चा में हैं। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना बीते महीनों से अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों से सुर्खियां बटौर रही एक्ट्रेस क बेटी की मां बन चुकी हैं।  

एक्ट्रेस ने इस बात को फैंस से एक साल से छुपा कर रखी थी जिसका खुलासा अब सोशल मीडिया के जरिए किया।  श्रिया सरन ने भी खुलासा किया कि जब देश कोरोना जैसी महामारी से 2020 में जूझ रहा था तो उस दौरान उनकी दुनिया ही बदल गई थी।

उन्होंने उसी समय में एक बेटी  को जन्म दिया था। शेयर की इस वीडियो में श्रिया सरन पति आंद्रे कोशेव और बेटी के साथ नजर आ रही हैं। वह बेटी को बाहों में लिए हवा में उछालती दिख रही हैं।

वीडियो के साथ श्रेया सरन ने लिखा-'हैलो पीपल, 2020 का क्वारंटाइन काफी बेहतरीन रहा था। जहां दुनिया भर में काफी उथल-पुथल मची हुई थी। इस दौरान हमारी दुनिया ही बदल गई थी। हमारी दुनिया में एडवेंचर, एक्साइटमेंट और लर्निंग साथ-साथ थी। हमारी दुनिया में एक परी आई।भगवान से इसके लिए शुक्रिया अदा करते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shriya Saran (@shriya_saran1109)

बता दें कि साल 2018 में श्रिया ने एंड्री से राजस्थान में शादी की थी।वे पहली बार मालदीव में मिले थे। अक्ट्रेस ने साल 2020 में ही भारत वापस लौटने का फैसला किया। अब वे अपने हसबेंड संग इंडिया में ही रहती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shriya Saran (@shriya_saran1109)

श्रिया सरन साउथ इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस हैं। साल 2001 से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली हिंदी फिल्म तुझे मेरी कसम थी जिसमें जेनेलिया और रितेश देशमुख नजर आए थे। वह इमरान हाशमी के साथ आवारापन में नजर आई थीं हालांकि उन्हें असल पहचान 
बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म दृश्यम से मिली थी। अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह एस एस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘आरआरआर’ का हिस्सा हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma