दिग्गज गायिका निर्मला मिश्रा का निधन...पायल-संग्राम ने अहमदाबाद में दी दूसरी रिसेप्शन पार्टी..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

8/1/2022 6:40:54 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से आज फिर एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई। प्रख्यात बंगाली गायिका निर्मला मिश्रा का निधन हो गया। वहीं एक्टर रसिक दवे के निधन से उनकी पत्नी केतकी दवे का भी बुरा हाल है। पति के निधन के बाद केतकी  पूरी तरह से टूट गईं हैं और वह सदमे में हैं। एक तरफ शहनाज गिल ने अपनी शादी के सवाल पर चुप्पी तोड़ ही दी और बताया कि उन्हें कैसा पति चाहिए। इसे लेकर उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मनोरंजन जगत की आज की और भी कई बड़ी खबरें पढ़ने के लिए डाले इस पैकेज पर एक नजर...

 

नही रहीं बंगाली गायिका निर्मला मिश्रा

मनोरंजन जगत से बीते कुछ दिनों से लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच एक और दुखद खबर ने लोगों का दिल तोड़ दिया है।अब प्रख्यात बंगाली गायिका निर्मला मिश्रा का निधन हो गया है। सिंगर का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। रविवार को निर्मला मिश्रा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

श्वेता तिवारी के एक्स-हस्बैंड पर एक्ट्रेस श्रद्धा शर्मा का खुलासा

श्वेता तिवारी के एक्स हस्बैंड राजा चौधरी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर वो खबरों में हैं, क्योंकि अब उनकी गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस श्रद्धा शर्मा ने उन्हें लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। श्रद्धा ने राजा चौधरी के साथ अपनी लव लाइफ पर कई बातें कीं और बताया कि उनसे अलग होने की उनकी क्या वजह थी।

 

हिंदू रीति रिवाज से मंगेतर कार्ला संग शादी रचाएंगे अर्जुन कानूनगो

 

 पाॅप सिंगर अर्जुन कानूनगो जल्द ही अपनी लाइफ के नए फेज की शुरुआत करने जा रहे हैं। अर्जुन कानूनगो अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और मंगेतर कार्ला डेनिस संग शादी रचाने जा रहे हैं। हाल ही में उनकी शादी की तारीख और वेडिंग डिटेल्स सामने आई है। कपल दो बार शादी रचाएगा। पहली हिन्दू और दूसरी क्रिश्चन वेडिंग। खबरों की मानें तो अर्जुन कानूनगो इसी साल 10 अगस्त को  कार्ला डेनिस के हिंदू परंपरा के अनुसार  शादी रचाएंगे।वहीं क्रिश्चियन वेडिंग अगले साल अप्रैल में यूके में होगी। 

 

रसिक दवे के निधन से टूटी पत्नी केतकी दवे

 

अपने लाइफ पार्टनर को खोना दर्दनाक अनुभवों में से एक है। अपने जीवनसाथी को खोने के बाद ऐसा लगता है जैसे दुनिया ही खत्म हो गईं है। ऐसे ही दुख से 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम केतकी दवे इस समय गुजर रही हैं। केतकी दवे के पति और एक्टर रसिक दवे का शुक्रवार (29 जुलाई) की देर रात  निधन हो गया। किडनी फेल्यर के कारण उन्होंने 65 की उम्र में अंतिस सांस ली। पति के निधन के बाद केतकी दवे पूरी तरह से टूट गईं हैं। वह सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि रसिक के जाने के बाद उनकी लाइफ वैसी नहीं रहेगी, जैसी पहले हुआ करती थी। पिछले कुछ साल केतकी दवे के लिए काफी मुश्किलों भरे रहे। किडनी के समस्या से जूझ रहे रसिक को केतकी अकेले संभाल रही थीं।

 

'भारत को हिंदू राष्ट्र बना कर रहेंगे' महाभारत के भीष्म पितामह का ट्वीट

 

दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना एक जाना पहचाना नाम है। लोग उन्हें 'भीष्म पितामह' और 'शक्तिमान' के रुप में जानते हैं। वैसे तो मुकेश खन्ना लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन वह बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल मुकेश ने शनिवार को एक ट्वीट कर मुकेश खन्ना ने मोहम्मद अली जिन्ना और देश के पहले प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहर लाल नेहरु का जिक्र करते हुए सरकार से भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की है।

 

'मुझे झेलना मुश्किल' शादी के सवाल पर शहनाज ने तोड़ी चुप्पी


हाल ही में शहनाज फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के साथ मजेदार बातचीत का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो 'मसाबा मसाबा' के नए सीजन प्रमोशन के दौरान का है। वीडियो में शहनाज गिल और मसाबा एक दूसरे से सवाल पूछ रही हैं, जिसका उन्हें सही जवाब देना है। मसाबा और शहनाज की चिट चैट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मसाबा गुप्ता और शहनाज गिल को एक दूसरे के बारे में सबसे ज्यादा गूगल किए गए सवालों के बारे में पूछना है। शहनाज से मसाबा उनकी शादी को लेकर पूछे गए सवाल भी पूछती हैं। मसाबा कहती हैं कि कोई पूछ रहा है कि क्या आप मुझसे शादी करेंगी। इस पर शहनाज कहती हैं-फैंस पूछ रहे हैं तो हां ठीक है। हां बायोडाटा भेजो पर  मुझे झेलना बहुत मुश्किल है। मैं अच्छी लिसनर नहीं हूं मेरी 24 घंटे तारीफ करनी पड़ेगी, कितनी देर करेगा।

 

डायरेक्टर विनोद तिवारी ने रवि किशन पर लगाया फिल्म का टाइटल चोरी करने का आरोप


मुंबई. सांसद और एक्टर रवि किशन से जुड़ी हाल ही में एक खबर सामने आई है। एक्टर पर चोरी का आरोप लगा है। रवि किशन पर ऐसी वैसी चोरी नहीं बल्कि फिल्म के टाइटल की चोरी है। डायरेक्टर विनोद तिवारी ने रवि किशन पर ये आरोप लगाया है। रवि किशन ने इसपर यूं रिएक्ट किया है।
 

 

फिल्म सेट पर आग लगने से बढ़ीं लव रंजन की मुश्किलें

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर लव रंजन की अनाम फिल्म के सेट पर शुक्रवार शाम आग लगने से हलचल मच गई। भीषण आग से फिल्म का सेट जलकर खाक हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। वहीं अब इस पूरे हादसे पर वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड वॉकी टॉकी अटेंडेंट, फायर फाइटर एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है और कुछ मांगे भी रखी है। 

 

नीत महल ने आकांक्षा पुरी पर कसा तंज


मशहूर सिंगर मीका सिंह ने नेशनल टीवी पर शादी का स्वयंवर रचाया। हालांकि अब उनका रियलिटी शो 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' ऑफ एयर हो चुका है। आकांक्षा पुरी ने शो का टाइटल जीता और बाकी बची दो फाइनलिस्ट नीत महल और प्रांतिका के हाथ कुछ नहीं लगा। इसी बीच अब मीका के स्वयंवर को जीतने के लिए पूरी जी-जान लगाने वाली नीत ने आकांक्षा की जीत पर चुप्पी तोड़ी है।

 

दिल्ली के बाद अब अहमदाबाद में हुआ पायल-संग्राम का ग्रैंड रिसेप्शन

 

एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने कुछ दिनों पहले यानी 9 जुलाई को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह संग आगरा में शादी रचाई थी। कपल की वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। आगरा में शादी के बाद पायल-संग्राम ने दिल्ली में ग्रेंड रिसेप्शन पार्ट होस्ट की थी, जिसमें राजनीतिक और मनोरंजन जगत से कई सितारे पहुंचे थे। दिल्ली के बाद अब कपल ने अहमदाबाद में एक और रिसेप्शन पार्टी आयोजित की,  जहां पर फिर से खेल, राजनीतिक और इंडस्ट्री से कई हस्तियों ने शिरकत की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News