रोमांटिक अंदाज में दृष्टि धामी ने पति को दी जन्मदिन की बधाई, लिपलाॅक करते की तस्वीर वायरल

4/1/2019 4:47:50 PM

मुंबई:टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह पति नीरज संग रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीर में दृष्टि पति को किस करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को दोनों के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि दृष्टि ने यह तस्वीरें पति के बर्थ-डे के मौके पर शेयर की हैं। तस्वीर के साथ दृष्टि ने कैप्शन में लिखा- न्होंने अपने पति के जन्मदिन पर उनसे ज्यादा शॉपिंग की है। दृष्टि के अनुसार यह पहली बार नहीं हुआ है। जब भी नीरज का जन्मदिन आता है, हमेशा ऐसा ही होता है।

पति के जन्मदिन से पहले दृष्टि अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थीं, जहां की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। तस्वीरों में सभी काफी खुश नजर आ रहे थे। इस दौरान की तस्वीर में वह नीरज के साथ स्टाइलिश पोज देती नजर आ रही थीं।

बता दें कि दृष्टि को आखिरी बार सीरियल 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' में देखा गया था। सीरियल में वह नंदिनी का किरदार निभा रहीं थीं। शो में फैंस उनके किरदार को काफी पसंद कर रहे थे लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने शो को छोड़ दिया। इसके अलावा वह साल 2016 में सीरियल 'एक था राजा एक थी रानी' में भी नजर आईं थीं।

Smita Sharma