बिकिनी में टीवी की बहू ने फ्लाॅन्ट किया किलर फिगर, पति संग स्पेन में कर ही हैं वेकेशन एंजॉय

7/19/2019 11:07:10 AM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी इन दिनों पति नीरज खेमका के साथ स्पेन में हाॅलीडे एंजाय कर रही हैं। इस दौरान की तस्वीरें दृष्टि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में दृष्टि का बिकिनी अवतार देखने को मिल रहा है। शेयर की क तस्वीर में दृष्टि ब्लैक बिकिनी में बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं।

वह कातिलाना अंदाज से कैमरे में पोज दे रही हैं। तस्वीर में वह अपनी किलर बाॅडी फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं।

कुछ तस्वीरों में दृष्टि पति के साथ पोज देती दिख रही हैं। दृष्टि की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  

बता दें कि दृष्टि इन दिनों टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार टीवी शो सिलसिला बदलते रिश्तों का में देखा गया था। शो में उन्होंने नंदिनी का रोल निभाया था। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बेस्ड इस शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

एक्ट्रेस ने अपना टीवी पर डेब्यू सीरियल दिल मिल गए से 2007 में किया था।  दृष्टि ने 'गीत', 'दिल मिल गए','परदेस में है मेरा दिल', 'झलक दिखला जा', 'मधुबाला', 'नैना' में काम किया है।

 

 

Smita Sharma