मैरिज एनिवर्सरी पर डॉ. नेने ने दिया माधुरी दीक्षित को स्पेशल नोट, इंस्टा पर शेयर की तस्वीर

10/18/2019 6:44:36 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक रही हैं। 90 के दशक में माधुरी टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रही थीं। एक्ट्रेस ने कई लोगों के दिल तब तोड़ दिए, जब 1999 में अमेरिका के सर्जन डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली थी। अब ये कपल बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक हैं और अक्सर अपने फैंस के लिए कपल गोल देते रहते हैं। हाल ही में, माधुरी श्रीराम के साथ सेशेल्स में छुट्टी के लिए पहुंची। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। 

माधुरी और श्रीराम 17 अक्टूबर को अपनी शादी की  20वीं सालगिरह मनाते हैं। डॉ. नेने, जो मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं, उन्होंने माधुरी के लिए एक रोमांटिक पोस्ट लिखा और एक दूसरे के लिए प्यार के बारे में बात की।

श्रीराम ने इंस्टाग्राम पर अपनी सेशेल्स की छुट्टी से माधुरी के साथ खुद की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया। उन्होंने शेयर किया कि उनकी शादीशुदा ज़िंदगी के 20 साल कितने खास पलों से भरा था और ये एक सपने को जीने जैसा है। 

दूसरी तरफ, माधुरी ने भी अपने पति के लिए एक स्पेशल नोट लिखा था और इंस्टाग्राम पर उनके साथ तस्वीरें साझा की थीं। 

Edited By

Akash sikarwar