डॉन अबू सलेम की Ex-GF फिर नजर आएंगी TV पर, जब जेल में थीं तो बाथरूम में लग गए थे कैमरे!

9/7/2017 2:55:34 PM

मुंबई: 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में 24 साल बाद इंसाफ मिला। मुंबई की विशेष टाडा कोर्ट ने अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अबू सलेम को हथियार सप्लाई करने के मामले में दोषी पाया गया। अबू पर 2 लाख का जुर्माना भी लगाया गया। कभी अबू सलेम की गर्लफ्रैंड रहीं मोनिका बेदी अब टीवी पर वापसी कर रही हैं।

टीवी पर 'सरस्वतीचंद्र' (2013-14) और 'बंधन' (2015) जैसे शोज में काम कर चुकीं मोनिका अब लाइफ ओके के नए शो 'मासूम' में दिखाई देंगी। मोनिका बेदी को उनके करियर से ज्यादा लोग कॉन्ट्रोवर्शियल लाइफ के लिए जानते हैं। फर्जी पासपोर्ट मामले में मोनिका भोपाल की ISO जेल में रही हैं। यहां उनके बाथरूम में CCTV कैमरा लगाने की बात भी सामने आई थी। 

बता दें कि 2005 में मोनिका को जब भोपाल जेल में लाया गया तो एमपी पुलिस के कई अधिकारियों ने अपनी ड्यूटी उनकी जेल के पास लगवा ली थी। इतना ही नहीं, कहा जाता है कि हर दिन एक पुलिस अधिकारी मोनिका के लिए भोपाल की एक थ्री स्टार होटल से उनकी पसंद की खाना लाता था और साथ में डिनर करता था।

2005-06 के दौरान भोपाल की सेंट्रल जेल के जेलर रहे पुरुषोत्तम सोमकुंवर पर कांग्रेस ने मोनिका बेदी के बाथरूम में कैमरे लगाने और उनका अश्लील एमएमएस बनाने के आरोप लगाए थे। बाद में सोमकुंवर को आय से अधिक संपत्ति के मामले में सस्पेंड किया गया। अबु सलेम को 2001 के फर्जी पासपोर्ट मामले में भी दोषी ठहराया गया था। सितंबर 2002 में नकली दस्तावेजों के साथ पुर्तगाल जाते वक्त सलेम के साथ मोनिका को भी गिरफ्तार किया गया।