परिवार वालों ने किया खुलासा, DJ AVICII ने की थी आत्महत्या

5/2/2018 2:43:13 PM

स्टॉकहोम: स्वीडन के फेमस DJ एविसी की मौत को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ हैं। TMZ की रिपोर्ट के अनुसार, एविसी के परिवार वालों को शक है कि उन्होंने आत्महत्या की है। उनके परिवार द्वारा जारी किए गए एक ओपन लैटर में कहा गया कि 'एविसी  अक्सर जिंदगी, उसके महत्व, खुशी जैसे विषय के ख्यालों में उलझे रहते थे। वो इस सोच में इतने डूब गए थे कि इस विषय पर इसके आगे नहीं सोच पा रहे थे जिसके चलते वो काफी परेशान हो गए थे। उन्हें आत्मिक शांति चाहिए थी'। रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि एविसी ने आत्महत्या की है। उन्होंने कांच के टुकड़ों से अपनी कलाई को काट दिया। 

 

 

बता दें कि एविसी की मौत 20 अप्रैल को मस्कट (ओमान) स्थित उनके घर पर हुई थी। एविसी ने दो साल पहले लाइव संगीत से संन्यास ले लिया था। एविसी निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड एमिली गोल्ड्सबर्ग ने अपना दुख व्यक्त करते हुए उनके साथ बिताए हुए हर उस पल को याद किया। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने एविसी के लिए एक लैटर भी लिखा था जिसमें उन्होंने कहा कि उनके निधन की खबर को यकीन नहीं कर पा रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो इस बात से बेहद दुखी हैं कि वो अब उनका चेहरा कभी नहीं देख पाएंगी।
 

Punjab Kesari