लहंगा पहन रैंप पर दीया मिर्जा,पूजा और आरती सिंह ने मारी एंट्री, मतवाली चाल देख फैंस के दिल में बजी घंटियां

10/18/2021 4:15:29 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फैशन और स्टाइल के महा मेले बॉम्बे टाइम फैशन वीक का रविवार को आखिरी दिन था, जहां बॉलीवुड हसीनाएं रैंप पर एक से बढ़कर एक जलवा बिखेरती नजर आईं। दीया मिर्जा से लेकर आरती सिंह और पूजा हेगड़े जैसी ही लहंगा लुक में रैंप पर उतरीं तो सबकी निगाहें उनके लुक पर ही अटकीं रह गईं। तीनों अपने अपने स्टाइल से एक दूसरे को टक्कर दे रही थी। अगर यकीन न हो तो देखें ये तस्वीरें...


दीया मिर्जा

दीया मिर्जा गोल्डन कलर का लहंगा पहने रैंप पर कैटवॉक करती नजर आईं। ब्राइडल लहंगे में एक्ट्रेस का अंदाज देखने ही लायक है। इसके साथ ही उन्होंने हैवी ज्वेलरी को मैच किया है, जो उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है।

 

पूजा हेगड़े
एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ब्लैक लहंगे में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखरेती नजर आईं। बिना दुपट्टे ब्लैक लहंगे में वह अपनी पतली कमरिया भी फ्लॉन्ट कर रही है। ओवरऑल लुक में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

 

आरती सिंह
वहीं आरती सिंह भी रेड कलर के लहंगे में गजब लग रही हैं। लहंगे के साथ ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। रैंप पर वॉक करते हुए एक्ट्रेस पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पोज दे रही हैं।


 

Content Writer

suman prajapati