'दिया और बाती' की छोटी देवरानी रचाने जा रही शादी, ब्वॉयफ्रैंड के साथ है 8 साल का रिलेश्न

8/23/2017 11:31:06 AM

मुंबई: स्टार प्लस के शो 'दीया और बाती हम' में संध्या राठी की छोटी देवरानी यानी कि एमिली उफ्फ पूजा सिंह शादी करने जा रही है। वह अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ 5 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसके लिए वह तैयारियों में बिजी हैं।

आपको बता दें पूजा और कपिल 8 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अपनी शादी के बारे में बात करते हुए पूजा ने कहा, 'हम दोनों इन दिनों अपनी शादी की शॉपिंग और तारियों में लगे हुए है। मैं संगीत, मेहंदी और शादी की सभी रस्मों के लिए अपने कपड़े डिसाइड कर रही हूं।'

पूजा के ब्वॉयफ्रेंड एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। फिलहाल वो टोरंटो में रहते हैं। बात करें पूजा की वो इन दिनों कलर्स के पोपुलर शो 'दिल से दिल तक' में काम कर रही हैं। खैर पूजा के फैंस इस खबर को सुनकर काफी खुश हो जाएंगे। इससे पहले इसी शो में सूरज का किरदार निभाने वाले अनस ने भी अपनी गर्लफ्रेंड हिना के साथ सगाई की है।