''मर्द की जरूरत नहीं'' दीया और बाती फेम कनिष्का सोनी ने खुद से रचाई शादी, लेटेस्ट तस्वीरों में फ्लाॅन्ट किया सिंदूर और मंगलसूत्र

8/17/2022 10:22:19 AM

मुंबई: इसी साल जून के महीने में गुजरात के वडोदरा में रहने वाली क्षमा बिंदु ने खुद से शादी रचाई थी। क्षमा बिंदु की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं। वहीं अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। खुद से शादी रचाने की लिस्ट में एक टीवी एक्ट्रेस का नाम जुड़ा है। ये टीवी एक्ट्रेस दीया और बाती फेम कनिष्का सोनी हैं। जी हां, कनिष्का सोनी ने खुद से शादी रचाई हैं।

 

उन्होंने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सिंदूर और मंगलसूत्र फ्लाॅन्ट कर रही हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि उन्हें मर्द की जरूरत नहीं हैं। दरअसल, 16 अगस्त को कनिष्का सोनी ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।

इस स्पेशल डे पर उन्हें अपनी सिंदूर और मंगलसूत्र पहने ऐसी-ऐसी फोटोज शेयर कीं, जो धड़ल्ले से वायरल हो गईं तस्वीरों में वह ब्लू जींस के साथ पिंक कलर के स्ट्रैपी टॉप में नजर आ रही थीं। तस्वीरों में वह मांग सिंदूर सजाए और गले में  मंगलसूत्र पहने दिखी। इसके साथ उन्होंने लिखा-मुझे खुद से प्यार है और मैं खुद से ज्यादा ईमानदार व्यक्ति की तलाश नहीं कर सकती।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kanishka Soni (@itskanishkasoni)

एक्ट्रेस ने एक और पोस्ट कर उसमें लिखा-'मैंने खुद से तभी शादी कर ली थी जब मैंने अपने सभी सपने पूरे किए और मैं खुद के साथ प्यार में हूं। मुझे सभी सवालों के जवाब मिल रहे हैं और मुझे कभी किसी आदमी की जरूरत नहीं है। मैं अकेले बहुत खुश हूं और इस अकेलेपन में मेरे साथ गिटार है। मैं मजबूत हूं, ताकतवर हूं। शिव और शक्ति सब मेरे अंदर है। थैंक्यू।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kanishka Soni (@itskanishkasoni)

वहीं दूसरे में उन्होंने कैप्शन लिखा-'फेसबुक हैकर जिन्हें मेरे खुद से शादी करने पर दिक्कत है और मुझे सजा देना चाहते हैं वह मेरे फेसबुक, फ्रेंड्स और फैन्स से दूर रहे। तेरी हर भूल में कहीं हम भी शामिल हैं गुनहगारों में।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kanishka Soni (@itskanishkasoni)

छोड़ चुकी हैं टीवी इंडस्ट्री 

कनिष्का ने बताया था कि डेली सोप की अनिश्चिचतता की वजह से उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भरोसा खो दिया है। उन्होंने कहा था-'मैंने कई टीवी शोज किए। कई म्यूजिव वीडियोज और कमर्शियल्स किए। मेरे हाथ में कई सारे ऑफर्स भई थे लेकिन जब मुझे लगा कि 3 महीने चलने के बाद भी इन टीवी शोज की कोई गारंटी नहीं है इसलिए आपको शुरू से शुरू करना होता है। मेरा इंडियन टीवी इंडस्ट्री से भरोसा उठ चुका है। मुझे बॉलीवुड में नेपोटिज्म के बारे में पढ़कर बुरा लगता है।इसलिए मैंने हॉलीवुड में करियर बनाने का तय किया है। हालांकि मेरे पासअभी एक टीवी फिक्शन और एक डिजिटल सीरीज है लेकिन मैं कंफ्यूज हूं।'

काम की बात करें तो कनिष्का सोनी 'पवित्र रिश्ता' और 'देवी आदिशक्ति' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। 

Content Writer

Smita Sharma