जहां यैलो साड़ी में काजोल का दिखा ग्लैमरस लुक वहीं पापा अजय की गोद में न्यासा ने दिए पोज
11/8/2018 3:17:53 PM
मुंबई: बीती रात बॉलीवुड सितारों ने दिवाली काफी धूमधाम से मनाई। एेसे ही बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की भी कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में अजय पूरी फैमिली के साथ दिख रहे है। ये तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की है।
इस दौरान जहां काजोल पीली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है, वहीं अजय पिंक कुर्ते में काफी जच रहे है। एक तस्वीर में अजय देवगन बेटी न्यासा के साथ नजर आ रहे हैं।
काजोल ने एक तस्वीर फैंस के लिए शेयर करते हुए उन्हें दिवाली विश किया है।