मां तुनजा संग काजोल का दीवाली सेलिब्रेशन, त्योहार पर लाडली को मिस करते हुए लिखी ये बात

11/5/2021 1:47:07 PM

मुंबई: देशभर में वीरवार (4नवंबर) को दीपवली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ऐसे में बॉलीवुड स्टार भी इस खास दिन को अलग- अलग तरीके से सेलिब्रेट किया। इसी बीच वीरवार को एक्ट्रेस काजोल ने भी परिवार संग दीवाली सेलिब्रेट की। काजोल ने मां तनुजा,बहन तनीषा, पति अजय और बेटे युग संग ये त्योहार सेलिब्रेट किया। हालांकि, इस फैमिली गेट टू गेदर में काजोल की बेटी न्यासा देवगन शामिल नहीं हो पाई।

PunjabKesari

दरअसल,  इन दिनों न्यासा पढ़ाई के लिए बाहर है, इसलिए वह घर में इस समारोह में शामिल नहीं पाई। त्योहार पर काजोल बेटी को काफी मिस कर रही हैं। काजोल ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह पति और बेटे संग नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

शेयर की तस्वीर में काजोल रेड बाॅर्डर वाली व्हाइट साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं अजय और युग मैचिंग कलर के पठानी सूट में दिख रहे हैं। तस्वीर में काजोल ने अपने बेटे के सिर पर अपना सिर टिका रखा है। स तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं... आज मेरी बच्ची को बहुत याद कर रही हूं #familyfirst #silentcelebrations #funfoodandpeople।" 

PunjabKesari

वहीं उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें तनीषा और तनुजा भी उनके साथ थीं। तनुजा साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और आज भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। वहीं तनीषा हरे रंग की साड़ी में नजर आईं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tanishaa Mukerji (@tanishaamukerji)


इसके अलावा तनीषा ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने न्यासा की भी कुछ थ्रौ बैक तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में काजोल ने एथनिक ज्वैलरी के साथ ग्रे और येलो सूट पहना था। वहीं, तनुजा ने लाल और सफेद रंग की साड़ी पहनी थी, जबकि तनीषा ने बहुरंगी साड़ी पहनी हुई थी। इसके अलावा युग ने सफेद एथनिक गेटअप लिया था। जबकि न्यासा की एक पुरानी तस्वीर में वह लहंगा पहनी नजर आईं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tanishaa Mukerji (@tanishaamukerji)

इन तस्वीरों को साझा करते हुए तनीषा ने कैप्शन में लिखा-''मेरी तरफ से आपको और मेरी परी को जो पढ़ाई से बाहर हैं, दिवाली की शुभकामनाएं! क्योंकि दिवाली परिवार और प्यार के बारे में है, इसलिए आप सभी को ढेर सारी खुशियां और समृद्धि की शुभकामनाएं!'' वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म द लास्ट हुर्रे की घोषणा की थी। इस फिल्म का निर्देशन एक्टर रेवती करेंगे। वहीं अजय की बात करें तो RRR, मेडे जैसी फिल्मों में दिखेंगे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News