कवर पेज पर छाए क्यूट कपल दिव्यंका-विवेक

7/8/2017 11:35:52 AM

मुंबई: टीवी सीरियल की एक्ट्रैस दिव्यंका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दाहिया ने हाल ही में TMM मैगजीन कवर के लिए फोटोशूट करवाया है

जिसमें दोनों बहुत क्यूट लग रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही यह कपल डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 8' की ट्रॉफी को अपने नाम कर चुका है।

दिव्यंका इस फोटोशूट में ब्लैक गाउन में नजर आ ही है। उन्होंने इस ड्रैस के साथ बिल्कुल लाइट सा मेकअप किया है और साथ ही हेयरस्टाइल में बन किया हुआ है।

विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह फोटो शेयर की है। बता दें कि दिव्यंका टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में इशिता का रोल प्ले कर रही हैं। वहीं, विवेक इसी शो में एसीपी अभिषेक का। इस शो से ही इनकी लव-स्टोरी शुरू हुई थी।

पिछले साल दिव्यंका और विवेक 8 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए थे।

 ये दोनों अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए इटली अपने हनीमून पर गए हुए हैं।