पति की इस हरकत से दिव्यांका त्रिपाठी हुईं परेशान, Video में देखें कैसे सिखाया सबक

4/22/2018 7:02:18 PM

मुंबईः टीवी शो ये है मोहब्बतें में इशिता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के साथ नजर आ रही हैं। दिव्यांका वीडियो में अपनी पति को सबक सिखाती हुई नजर आ रही हैं। 

दिव्यांका त्रिपाठी ने ऐसे लिया बदला 

दरअसल हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमे दिव्यांका ने बताया कि वो अपने पति की किस आदत से परेशान है। वीडियो में आप देख सकते है दिव्यांका और विवेक अपने बैडरूम में बिस्तर पर बैठे हुए है। विवेक अपना फ़ोन चलाने में बिजी है और दिव्यांका टीवी देख रही है। इस दौरान दिव्यांका विवेक को अपने हाथों से खिला रही हैं। लेकिन विवेक अपने फ़ोन में इतना ज्यादा बिजी है कि वो इधर-उधर कही ध्यान ही नहीं दें रहे है। दिव्यांका ने विवेक को सबक सिखाने के लिए और अपने पति का अटेंशन पाने के लिए उन्हें मिर्ची खिला दी। मिर्ची खाते ही विवेक बैडरूम से सीधे बाहर निकल जाते है।

दिव्यांका ने असल में विवेक को मिर्ची खिलाई है लेकिन उनसे बदला लेने के लिए नहीं बल्कि एक मोबाइल ऐप को प्रमोट करने के लिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News